गौतम गंभीर ने इस खिलाड़ी के लिए लड़ाई की, जबरदस्ती हुआ सिलेक्शन; शोएब अख्तर का बड़ा दावा
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने पिछले दो मैचों में बल्ले से जो तबाही मचाई है उसकी तारीफ पूरी दुनिया कर रही है। वेस्टइंडीज के खिलाफ ‘वर्चुअल क्वार्टर फाइनल’ में सैमसन ने 196 रनों के मुश्किल टारगेट का पीछा करते हुए 97 रनों की नाबाद पारी खेली, इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 89 रन बनाए। इन दोनों ही मचों में संजू सैमसन का रोल टीम इंडिया की जीत में अहम रहा। सैमसन तो इस वर्ल्ड कप की शुरुआत में प्लेइंग XI का भी हिस्सा नहीं थे, मगर जब उन्हें मौका मिला तो उन्होंने दोनों हाथों से लपका। अब पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को संजू सैमसन की सफलता का श्रेय दिया है।शोएब अख्तर ने गौतम गंभीर को क्रेडिट देते हुए कहा कि संजू सैमसन को टीम में लाने के लिए उन्होंने सबसे लड़ाई की और संजू सैमसन का सिलेक्टर जबदस्ती हुआ है।
पीटीवी स्पोर्ट्स पर 'गेम ऑन है' शो पर चर्चा के दौरान शोएब अख्तर ने कहा, “सैमसन 2014 से भारतीय क्रिकेट सर्किट में हैं। उन दिनों जब मैं भारत में काम कर रहा था, 2015 के आसपास, उनके बारे में बहुत हाइप थी। उन्हें नियमित मौके मिलने के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा क्योंकि भारत के पास एमएस धोनी, दिनेश कार्तिक और अन्य जैसे विकेटकीपर थे।”उन्होंने आगे कहा, "अब भी, गंभीर ने उन्हें टीम में लाने के लिए सभी से लड़ाई की है। मूल रूप से, उनका चयन जबरदस्ती और बहुत जांच के बाद किया गया है। वह शुरू में टूर्नामेंट में शामिल नहीं थे।"
भारत का अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आखिरी मुकाबला न्यूजीलैंड से 8 मार्च को है। संजू सैमसन से बस एक और बार ऐसी ही धमाकेदार पारी की उम्मीद होगी। भारत डिफेंडिंग चैंपियन है, ऐसे में टीम इंडिया लगातार दूसरा टी20 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचना चाहेगी। टी20 क्रिकेट के इतिहास में आज तक कोई टीम अपने टाइटल को डिफेंड नहीं कर पाई है। वहीं किसी टीम ने आज तक अपने घर पर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब भी नहीं जीता है।
0 Comments