देसी क्वीन सपना चौधरी का मॉर्डन लुक

देसी क्वीन सपना चौधरी हुईं मॉर्डन, ग्लैमरस लुक में फोटोशूट Viral
                                                                                                      शिखर के प्रसंग ब्यूरो
बिग बॉस फेम सपना चौधरी का ट्रांसफॉर्मेशन फैंस को हैरान कर रहा है. हरियाणा की स्टार डांसर सपना ने शो से निकलने के बाद अपना वजन कम किया था. देसी क्वीन सपना अब बिल्कुल मॉर्डन हो गई हैं. इंस्टा अकाउंट पर शेयर की गई लेटेस्ट फोटो में वे ग्लैमरस में नजर आ रही हैं. 
देसी क्वीन सपना चौधरी हुईं मॉर्डन, ग्लैमरस लुक में फोटोशूट Viral
सपना इंस्टा अकाउंट पर फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करती हैं. इस तस्वीर मेें वे यूनीक लुक में दिख रही है. उन्होंने अपने फेस को एक्सेसरीज से कवर किया है.व्हाइट कलर की ड्रेस में सपना किसी मॉडल से कम नहीं लग रहीं. वे पहले से स्लिम हो गई हैं. तस्वीरों को देखकर कोई अंदाजा नहीं लगा सकता कि ये वहीं देसी सपना चौधरी हैं.

बिग बॉस से सपना की पॉपुलैरिटी में इजाफा हुआ. 2018 की गूगल की सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली सेलेब्रिटी की लिस्ट में सपना तीसरे नंबर पर रहीं. वे कई इवेंट्स में डांस परफॉर्म करते नजर आती हैं.

सपना बिग बॉस की कंटेस्टेंट बनने से पहली भी सेलेब्रिटी थीं. यूपी-बिहार-हरियाणा में वे बड़ी स्टार थीं. उनका एनर्जेटिक डांस स्टाइल फैंस के बीच पॉपुलर है. मगर उनकी करियर को सही मायने में ऊंचाई बिग बॉस के बाद मिली.

कभी सलवार सूट और एथनिक वियर में दिखतीं सपना आज बिल्कुल बदल गई हैं. उन्हें बदले लुक ने फैंस को काफी इंप्रेस किया है. सपना को फिल्मों में काम करने का भी मौका मिल रहा है. वे भोजुपरी और बॉलीवुड फिल्मों में आइटम सॉन्ग कर चुकी हैं.


Post a Comment

0 Comments