आलिया भट्ट की हमशक्ल का वीडियो हुआ Viral

Alia Bhatt doppleganger sanya video viral speaking gully boy dialogues

                                                                                                                         शिखर के प्रसंग, न्यूज
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'गली बॉय' के प्रमोशन में काफी बिजी हैं. इस दौरान उनके काफी सारे वीडियोज आपने देखे होंगे. लेकिन एक ऐसे वीडियो पर भी आपकी नजर पड़ी होगी जिसमें एक लड़की हू-ब-हू आलिया जैसे दिखाई दे रही है और वैलेनटाइन डे पर उनकी रिलीज होने वाली 'गली बॉय' के डायलॉग बोलती दिखाई दे रही है. आपने इसे आलिया ही समझा होगा. लेकिन असल से स्कॉर्फ पहने ये लड़की आलिया नहीं बल्कि उनके जैसी दिखने वाली दूसरी लड़की है.


म्यूजिकली एप का ही एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में आलिया का डायलॉग बोलती लड़की बिल्कुल आलिया भट्ट की कॉपी लग रही है. लोग यह वीडियो देखकर हैरान हैं और हर कोई कमेंट में यही लिख रहा है कि आप बिल्कुल आलिया की कॉपी लग रही हैं. इस लड़की का नाम सनाया है.

 आप भी देखिए यह वीडियो-





A post shared by sanayaashu (@ashu0876962) on

सनाया के इस वीडियो को फैन्स बहुत पसंद कर रहे हैं क्योंकि जिस तरह सनाया डायलॉग बोलती हैं और एक्सप्रेशन देती हैं, उसे देखकर आपको भी एक बार लगेगा कि ये आलिया भट्ट ही हैं.

आपको बता दें कि इस फिल्म का ट्रेलर लोगों को खूब पसंद आया है, खासकर फिल्म में आलिया का डायलॉग लोगों को खूब पसंद आ रहा है. ट्रेलर में एक जगह आलिया अपने बॉयफ्रेंड रणवीर को मैसेज करने वाली एक लड़की को पीट देती हैं. उसके बाद जो डायलॉग वो बोलती हैं वो खूब वायरल हुआ है. उसी डायलॉग पर म्यूजिकली में खूब वीडियोज बने हैं
आपको बता दें कि आलिया की जैसी दिखने वाली इस लड़की का नाम सनाया है. जिसे लोग प्यार से आशू बुलाते हैं. उत्तराखंड की रहने वाली सनाया पहाड़ी हैं और आलिय भट्ट की बहुत बड़ी फैन भी हैं.

शनाया के इस वीडियो के वायरल होने के बाद से ही उनकी सोशल मीडिया पर फैंन फॉलोइंग कई गुना बढ़ गई हैं. फिलहाल शनाया के sanayaashu नाम के अकाउंट के 3400 फॉलोअर्स हैं. ये संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. इस वीडियो के बाद शनाया ने अपनी दो वीडियो और शेयर की हैं. शनाया के वीडियो को हजारों व्यूज मिल रहे हैं.

Post a Comment

0 Comments