
चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ को झटका लगा
है.दिसंबर तिमाही में जीडीपी ग्रोथ पिछली तिमाही के 7.7 फीसदी से घटकर 6.6 फीसदी पर रही है.
बता दें कि वित्त वर्ष 2019 की दूसरी तिमाही की
जीडीपी संशोधन के बाद 7.1 फीसदी से घटाकर 7 फीसदी कर दी गई है. इसी तरह वित्त वर्ष 2019 की पहली तिमाही की जीडीपी संशोधित करके 8.2 से घटा कर 8 फीसदी कर दी गई है.
जबकि वित्त वर्ष 2019 का जीडीपी अनुमान 7.2 फीसदी से घटा कर 7 फीसदी कर दिया गया
है. इसके अलावा तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की ग्रोथ 6.9 फीसदी से घटकर 6.7 फीसदी रही है जो
वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में 8.6 फीसदी रही थी. तिमाही दर तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में गैस और वाटर सेक्टर की
ग्रोथ 8.7 फीसदी से घटकर 8.2 फीसदी रही है जो
वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में 7.5 फीसदी रही थी.

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की ग्रोथ घटी
तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की ग्रोथ 6.9 फीसदी से घटकर 6.7 फीसदी रही है जो
वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में 8.6 फीसदी रही थी. वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में
जीवीए 6.3 फीसदी रहा है जिसके 6.6 फीसदी रहने का
अनुमान था. तिमाही दर तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में गैस और वाटर सेक्टर की
ग्रोथ 8.7 फीसदी से घटकर 8.2 फीसदी रही है जो
वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में 7.5 फीसदी रही थी.
कंस्ट्रक्शन सेक्टर की ग्रोथ बढ़ी
तिमाही दर तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में कंस्ट्रक्शन सेक्टर की ग्रोथ 8.5 फीसदी से बढ़कर 9.6 फीसदी हो गई है जो वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में 8 फीसदी रही थी. तिमाही दर तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में ट्रेड एंड होटल सेक्टर की ग्रोथ पिछली तिमाही के 6.9 फीसदी पर ही बरकरार रही है. जबकि वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में इस सेक्टर की ग्रोथ 8.3 फीसदी रही थी.
फाइनेंस-रियल एस्टेट सेक्टर में भी दिखी ग्रोथ
तिमाही दर तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में फाइनेंस और रियल एस्टेटसेक्टर की ग्रोथ 7.2 फीसदी से बढ़कर 7.3 फीसदी हो गई है जो वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में 6.8 फीसदी रही थी. तिमाही दर तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में पब्लिक
एडमिनिस्ट्रेशन एंड डिफेंस सेक्टर की ग्रोथ 8.7 फीसदी से घटकर 7.6 फीसदी रही है जबकि वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में
इस सेक्टर की ग्रोथ 9.2 फीसदी रही थी.तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में इंडस्ट्री
ग्रोथ 6.7 फीसदी के अनुमान के
मुकाबले 7.1 फीसदी पर रही है, वहीं सर्विस सेक्टर
की ग्रोथ 7.5 फीसदी के अनुमान के
मुकाबले 7.2 फीसदी पर रही है.
0 Comments