
शिखर के प्रसंग, न्यूज
सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों अपनी किसी फिल्म नहीं बल्कि बेटी सौंदर्या को लेकर सुर्खियों में हैं. सौंदर्या, रजनीकांत की छोटी बेटी हैं और वे दूसरी शादी कर रही हैं. इस ग्रैंड शादी को बस दो दिन ही बचे हैं, ऐसे में शादी के पहले की रस्में जोरों-शोरों से चल रही हैं. सौंदर्या, एक्टर-बिजनेसमैन विशगन वंगामुड़ी संग शादी करने जा रही हैं. कल यानी 8 फरवरी को दोनों के परिवारों ने मिलकर प्री वेडिंग रिसेप्शन भी दिया. जिनमें दूल्हा-दुल्हन के रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए. ईवेंट पर ब्लू-ऑरेंज साड़ी में सौंदर्या बेहद खूबसूरत लगीं तो वहीं उनके मंगेतर विशगन साउथ की पारंपरिक गेटअप में नजर आए. इस शानदार प्री वेडिंग रिसेप्शन की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें रजनीकांत के बड़े दामाद और जाने-माने एक्टर धनुष भी नजर आ रहे हैं.

इस पार्टी में कई मेहमानों के साथ-साथ परिवार के जन भी दिखाई दिए. रजनीकांत के बड़े दामाद धनुष और उनकी पत्नी ऐश्वर्या भी शामिल हुईं.

पार्टी में सौंदर्या और विशगन की जोड़ी खूब जम रही थी. सोशल मीडा पर भी लोग तारीफों के पुल बांधते नजर आए.

शादी 11 फरवरी को है. बाताया जाता है कि सौंदर्या और विशगन का एक और रिसेप्शन 11 फरवरी को ही होगा. इस रिसेप्शन का कार्ड भी सामने आ चुका है. बताया जाता है कि रजनीकांत ने शादी के लिए पुलिस सुरक्षा मांगी है. दोनों परिवार इस शादी को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं. सौंदर्या और विशगन वंगामुड़ी की सगाई भी काफी प्राइवेट रखी गई थी.बता दें कि ये सौंदर्या की दूसरी शादी है. इससे पहले उनकी शादी बिजनेसमैन अश्वनि राजकुमार से हुई थी. ये शादी 6 साल बाद टूट गई. उनका एक बेटा वेद भी है जिसकी उम्र 4 साल है.
0 Comments