
शिखर के प्रसंग,न्यूज
बिहार/ एनडीए ने लोकसभा चुनावों के लिए 40 में से अपने 39 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं. इसके तहत बीजेपी, जेडीयू के 17-17 और एलजेपी के 5 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया. एनडीए की तरफ से जारी उम्मीदवारों की लिस्ट में शामिल प्रमुख नामों में बीजेपी की टिकट पर बेगूसराय से गिरिराज सिंह, पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद, दरभंगा से गोपाल ठाकुर, पाटलिपुत्र से रामकृपाल यादव के नाम शामिल हैं. वहीं जेडीयू उम्मीदवारों में बांका से गिरधारी यादव, किशनगंज से महमूद अशरफ और कटिहार से दुलाल चंद्र गोस्वामी के नाम प्रमुख हैं, जबकि लोजपा से हाजीपुर सीट पर पशुपति कुमार पारस और नवादा से चंदन कुमार के नाम शामिल हैं.
एनडीए उम्मीदवारों की इस लिस्ट में सबकी नजर गिरिराज सिंह, शाहनवाज हुसैन और शत्रुघ्न सिन्हा की सीट पर लगी थी. गिरिराज सिंह को पार्टी ने नवादा की जगह बेगूसराय से प्रत्याशी बनाया है. वहीं पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा का टिकट काटते हुए रविशंकर प्रसाद को टिकट दिया है, जबकि शाहनवाज हुसैन की भागलपुर सीट जेडीयू के खाते में चली गई है, जहां से अजयकुमार मंडल को टिकट दिया गया है.
पटना के बिहार बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव ने तीनों दलों के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की. इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह और एलजेपी प्रदेश अध्यक्ष पशुपति पारस मौजूद रहे. पीसी में राज्यसभा सांसद RCP सिंह मौजूद रहे.
बिहार के BJP प्रत्याशियों की सूची
पश्चिम चंपारण संजय जायसवाल
पूर्वी चंपारण राधा मोहन सिंह
शिवह रमा देवी
मुजफ्फरपुर अजय निषाद
उजियारपुर नित्यानंद राय
दरभंगा गोपाल जी ठाकुर
मधुबनी अशोक कुमार यादव
अररिया प्रदीप सिंह
बेगूसराय गिरिराज सिंह
पटना साहिब रविशंकर प्रसाद
पाटलिपुत्र रामकृपाल यादव
सारण राजीव प्रताप रूडी
महाराजगंज जनार्दन प्रसाद सिग्रीवाल
आरा राजकुमार सिंह
बक्सर अश्विनी कुमार चौबे
सासाराम छेदी पासवान
औरंगाबाद सुशील कुमार सिंह
बिहार के JDU प्रत्याशियों की सूची
किशनगंज महमूद अशरफ
काराकाट महाबली सिंह
गया विजय मांझी
जहानाबाद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी
नालंदा कौशलेंद्र कुमार
मधेपुरा दिनेश चंद्र यादव
झंझारपुर रामप्रीत मंडल
सुपौल दिलकेश्वर कामत
कटिहार दुलाल चंद गोस्वामी
सीतामढ़ी डॉ वरुण कुमार
गोपालगंज आलोक सुमन
सिवान श्रीमति कविता सिंह
मुंगेर राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह
भागलपुर अजय कुमार मंडल
वाल्मीकि नगर बैजनाथ महतो
पूर्णिया संतोष कुशवाहा
बांका गिरधारी यादव
बिहार के LJP उम्मीदवारों की सूची
हाजीपुर पशुपति कुमार पारस
जमुई चिराग पासवान
समस्तीपुर रामचन्द्र पासवान
नवादा चंदन कुमार
खगड़िया घोषित नहीं
वैशाली वीणा सिंह
नवादा विधानसभा उपचुनाव के लिए जेडीयी के कौशल यादव चुनाव लड़ेंगे, जबकि डेहरी में भाजपा चुनाव लड़ेगी. इस सीट से उम्मीदवार के नाम की घोषणा बाद में की जाएगी.
0 Comments