अखिलेश का ल्यारी राज vs धुरंधर CM योगी! UP में पोस्टर वॉर, अमेठी में लगे होर्डिंग
यूपी के अमेठी जिले में इन दिनों सड़कों और प्रमुख स्थानों पर लगाए गए बड़े-बड़े पोस्टर चर्चा का विषय बने हुए हैं। ‘यूथ अगेंस्ट माफिया’ संगठन द्वारा लगाए गए इन पोस्टरों के जरिए प्रदेश की राजनीति पर सीधा संदेश देने की कोशिश की गई है। पोस्टर के बाईं ओर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तस्वीर के साथ 'अखिलेश का ल्यारी राज’ लिखा गया है। इसके साथ विभिन्न अखबारों की कटिंग लगाई गई हैं, जिनमें कानून व्यवस्था से जुड़ी घटनाओं को दर्शाकर उस समय की सरकार पर सवाल खड़े किए गए हैं।वहीं, पोस्टर के दाईं ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर के साथ ‘धुरंधर सीएम’ लिखा गया है। इस हिस्से में भी अखबारों की कटिंग लगाकर वर्तमान सरकार की कानून व्यवस्था और कार्यशैली को बेहतर दिखाने का प्रयास किया गया है। पोस्टर के बीच में बड़े अक्षरों में ‘आपको क्या चाहिए?’ लिखकर जनता से सीधा सवाल पूछा गया है, जो इस पूरे अभियान का मुख्य संदेश बनकर उभर रहा है।
पोस्टर के निचले हिस्से में संगठन से जुड़े पदाधिकारियों के नाम और तस्वीरें भी दी गई हैं। इनमें आशुतोष सिंह (कार्यकारी अध्यक्ष), अभिनव तिवारी (महामंत्री) और हर्षित सिंह (प्रभारी, प्रतापगढ़) प्रमुख रूप से शामिल हैं। साथ ही संगठन के सोशल मीडिया हैंडल और वेबसाइट का भी उल्लेख किया गया है।शहर में प्रमुख चौराहों और दीवारों पर लगे इन पोस्टरों को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन यह पोस्टरबाजी जिले की सियासत को गर्माने का काम जरूर कर रही है।दरअसल, धुरंधर 2 में कुख्यात गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद की स्टोरी दिखाई है। हालांकि फिल्म में नाम अतीक नहीं आतिफ अहमद दिखाया गया है। इस फिल्म में आतिफ अहमद का अहम किरदार है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे आतिफ अहमद जेल में रहते हुए भी अपना पूरा नेटवर्क चलाता था। कैसे कथित नकली नोट का नेटवर्क, आतंक से जुड़े रिश्ते और अंडरवर्ल्ड कनेक्शन बनाई थी।
0 Comments