8th pay commission: 8वें पे कमीशन को लेकर बड़ी खबर, आज आखिरी मौका, चूके तो 10 साल बाद मिलेगा चांस


 

8th pay commission: 8वें पे कमीशन को लेकर बड़ी खबर, आज आखिरी मौका, चूके तो 10 साल बाद मिलेगा चांस

8th pay commission: 8वें पे कमीशन को लेकर बड़ा अपडेट आया है। आज 31 अगस्त कॉन्ट्रैक्ट आधारित नौकरी के लिए के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका है। जो भी कैंडिडेट 8वें पे कमीशन के साथ कंसल्टेंट के तौर पर काम करना चाहता है उसके पास आज यानी सोमवार तक अप्लाई करने का मौका है। बता दें, आवदेन 8वें पे कमीशन की वेबसाइट पर जाकर आसानी से किया जा सकता है।जिन भी कैंडिडेट का चयन होगा उन्हें ईमेल के जरिए जानकारी दी जाएगी। सभी चयनित कैंडिडेट्स के पास 7 दिन के अंदर जवाब देने का मौका रहेगा। वहीं, उन्हें अधिकतम 30 दिन के अंदर ज्वाइन कर लेना होगा। बता दें,कैंडिडेट्स का नाम किसी भी क्रिमिनल रिकॉर्ड में नहीं होना चाहिए।सीनियर कंसल्टेंट के लिए 2 पोजीशन है। इसमें 10 साल का अनुभव और उम्र की सीमा 45 साल की है। कंसल्टेंट के लिए 6 साल का अनुभव और उम्र की सीमा 40 साल की है। कंसल्टेंट (यंग प्रोफेशनल) के लिए 2 साल का अनुभव मांगा गया है। यहां कुल 16 पद हैं। यानी 23 पोस्ट के लिए आवेदन किया जा सकता है। बता दें, यह नियुक्ति 1 साल या फिर पे कमीशन के कार्यकाल तक रहेगा। जो भी एक साल से कम हो।


कुल 23 के लिए भरा जा सकता है एप्लीकेशन (8th pay commission jobs)


8वें पे कमीशन से बड़ी उम्मीद (8th pay commission latest updates)

केंद्रीय कर्मचारियों को 8वें पे कमीशन से काफी उम्मीदें हैं। आयोग का गठन पिछले साल नवंबर में हुआ था। इस कमीशन के पास कुल 18 महीने का समय है। इस दौरान उन्हें एक रिपोर्ट तैयार करनी है। जिसके आधार पर केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी आदि बढ़ेगी।यह आयोग देश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर मीटिंग्स कर रहा है। दिल्ली, लखनऊ, उड़ीसा जैसे शहरो में मीटिंग हो चुकी है। वहीं, आने वाले समय में जयपुर, पुडुचेरी जैसे शहरों में मीटिंग प्रस्तावित है। इस मीटिंग्स में आयोग कर्मचारियों की डिमांड्स को सुन रहा है।

फिटमेंट फैक्टर्स और फैमिली यूनिट पर जोर (8th pay commission Fitment factors)

केंद्रीय कर्मचारियों के संगठनों का इस समय सबसे अधिक जोर फिटमेंट फैक्टर्स को लेकर है। कुछ संगठनों ने 3.83 फिटमेंट फैक्टर रखने की मांग की है। वहीं, फैमिली यूनिट को भी 3 से बढ़ाकर 5 करने की डिमांड जोर पकड़ रही है। बता दें, फिटमेंट फैक्टर्स के ही गुणांक में बेसिक पे बढ़ेगा। यही वजह है कि कर्मचारियों की तरफ से इसे अधिक से अधिक रखने की मांग हो रही है।


Post a Comment

0 Comments